MPESB Group 4 Vacancy 2025 अभी आवेदन करें

MPESB Group 4 Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसके आवेदन 4 फरवरी 2025 से शुरू होने वाले हैं। इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आसान भाषा में बताई गई है। नीचे आप पदों की जानकारी और सभी अन्य जानकारियां देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें कुल 861 पद रखे गए हैं। आप MPESB Group 4 Vacancy 2025 कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MPESB की इस भर्ती में सहायक ग्रेड 3, कोडिंग क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सहित और कई अन्य पद शामिल हैं। नीचे आप विस्तार से समझ सकते हैं और वहीं से सीधे आवेदन भी कर सकते हैं।

इस लेख में इस भर्ती से जुड़े सभी प्रश्न और सभी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, वेतन और अन्य सभी जानकारियां शामिल हैं।

MPESB Group 4 Vacancy 2025 – Overview

यहां नीचे इस भर्ती का एक ओवरव्यू दिया गया है। सभी जानकारी के लिए लेख को पूरी तरह से ध्यान से पढ़ें।

संस्था का नाम
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
जॉब कैटेगरी
रेगुलर बेसिस
पद का नाम
स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटायपिस्ट, कोडिंग क्लर्क एवं अन्य
कुल पद
861
जॉब का स्थान
मध्य प्रदेश में कहीं भी
आवेदन मोड
ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि
04/02/2025
आवेदन की अंतिम तिथि
18/02/2025
MPESB Group 4 Vacancy 2025

MPESB Group 4 Qualification

MPESB ग्रुप 4 की इस भर्ती में योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। यहां नीचे दिए गए टेबल में हर एक पद के सामने उसकी योग्यता दी गई है। आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटरग्रेजुएशन (साइंस) + DCA/PGDCA + 3 साल का अनुभव
वरिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर12वीं + BE/B.Tech/ME/M.Tech (IT/कंप्यूटर साइंस) या DCA/PGDCA + CPCT
सहायक ग्रेड 312वीं + DCA/PGDCA + CPCT
कोडिंग क्लर्क12वीं + DCA/PGDCA + CPCT + 1 साल का अनुभव
रिसेप्शनिस्ट कम क्लर्क12वीं + DCA/PGDCA
टेलीफोन ऑपरेटर12वीं + ITI (अनुभव आवश्यक)
कुक ग्रेड 212वीं + कुकिंग परीक्षा उत्तीर्ण
स्टोरकीपर12वीं + 2 साल का अनुभव
ग्रंथपाल12वीं + लाइब्रेरी में डिप्लोमा
IT ऑपरेटर12वीं + डिप्लोमा (IT/कंप्यूटर साइंस)
सिनेमा ऑपरेटर12वीं + प्रोजेक्ट चलाने का लाइसेंस
फील्डमेन/हेल्पर12वीं
माइनिंग मेट12वीं + माइनिंग का प्रमाण पत्र
ब्लास्टर/हेल्पर12वीं + ब्लास्टर का प्रमाण पत्र
मेट हेल्पर12वीं + मेट का प्रमाण पत्र
शिक्षक/सहायक शिक्षक12वीं + D.El.Ed./B.Ed./स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा
तकनीकी सहायक12वीं + हाथकरघा कपड़ा ज्ञान

MP ESB Group 4 Notification 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

घटनाक्रममहत्वपूर्ण तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि24 जनवरी 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि4 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि18 फरवरी 2025
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि23 फरवरी 2025
MP ESB Group 4 परीक्षा तिथि30 मार्च 2025 से प्रारंभ

आयु सीमा

पद का नामन्यूनतम आयु सीमाअधिकतम आयु सीमा
स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटायपिस्ट, कोडिंग क्लर्क एवं अन्य पद18 वर्ष40 वर्ष

आयु सीमा में छूट: महिला / OBC / SC / ST उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट

MPESB Group 4 Vacancy 2025 – आवेदन शुल्क

MPESB Group 4 आवेदन फॉर्म 2025 जमा करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना आवेदन शुल्क के, उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म अधूरा माना जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार₹500/-
SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांगजन (मध्य प्रदेश निवासी)₹250/-

MPESB Group 4 भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में 3 चरण होंगे। आप नीचे दी गई जानकारी देख सकते हैं।

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा

  • परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी।
  • चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

2. दस्तावेज़ सत्यापन

  • सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ जांचे जाएंगे।

3. मेडिकल परीक्षण

  • अंतिम चरण में मेडिकल जांच होगी।

MPESB Group 4 परीक्षा पैटर्न 2025

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
  • कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
  • गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं है।
  • परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी।

MPESB Group 4 Syllabus

विषयकुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य योग्यता1001003 घंटे

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

MPESB Group 4 Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है।

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ग्रेजुएशन डिग्री की मार्कशीट
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (कुछ पदों के लिए आवश्यक)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणी के लिए)
  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किए हुए हस्ताक्षर

MPESB Group 4 में आवेदन कैसे करें

  • MP Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Citizen Services” पर क्लिक करें और फिर “ESB” पर क्लिक करें।
  • Group 4 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उपयोगकर्ता “Register” पर क्लिक करें, और पुराने उपयोगकर्ता “Apply Now” पर क्लिक करके लॉगिन करें।
  • अपनी जानकारी भरें, फोटो, सिग्नेचर और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवेदन की समीक्षा करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन का डाउनलोड या प्रिंटआउट लें।

MPESB Group 4 Exam Date

एमपीईएसबी की ग्रुप 4 भर्ती के लिए कम्प्युटर आधारित परीक्षा 30 मार्च 2025 से शुरू होगी। यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick here
आधिकारिक नोटिफिकेशनClick here

FAQ

1. क्या MPESB ग्रुप 4 भर्ती में इंटरव्यू होगा?

नहीं, MPESB ग्रुप 4 भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। चयन केवल लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।

2. Admit Card कब आएगा?

Admit Card परीक्षा से 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा। आप इसे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

3. MPESB ग्रुप 4 परीक्षा की तारीख कब है?

MPESB ग्रुप 4 परीक्षा 30 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top