MP Mahila Paryavekshak Bharti 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। इस लेख में Mahila Supervisor की इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे Syllabus, परीक्षा पैटर्न, योग्यता आदि को आसान भाषा में बताया गया है।
MP महिला सुपरवाइजर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी
MP Mahila Supervisor Bharti 2025 में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे। महिला सुपरवाइजर की इस भर्ती में कुल 660 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की परीक्षा 28 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। आप इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आसान भाषा में जान सकते हैं।
क्या महिला सुपरवाइजर की इस भर्ती में पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, इस बार जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं। नीचे टेबल फॉर्मेट में पुरुष पर्यवेक्षक के लिए कितने पद उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी दी गई है।
इस भर्ती में अलग-अलग प्रकार की भर्तियां शामिल हैं। कुछ भर्तियां उन उम्मीदवारों के लिए हैं जो पहले से कार्यरत हैं। इसके अलावा, पुरुषों के लिए अलग पद जारी किए गए हैं। वहीं, बैकलॉग वैकेंसी उन पदों के लिए है जो पिछली भर्तियों में खाली रह गए थे। नई भर्तियां फ्रेशर्स के लिए भी उपलब्ध हैं, जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं। नीचे दी गई टेबल में इसे आसानी से समझ सकते हैं।
MP Mahila Paryavekshak Bharti 2025
एमपी महिला पर्यवेक्षक भर्ती का यहाँ एक संक्षिप्त विवरण दिया गया है। इस भर्ती में कुल 660 पद शामिल हैं। नीचे आप हर पद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
भर्ती का नाम महिला पर्यवेक्षक (महिला प्रियवेक्षक) | कुल पद 660 |
आवेदन की प्रारंभ तिथि 09 जनवरी 2025 | आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 |
आवेदन मोड ऑनलाइन | आयु सीमा 18 से 40 वर्ष |
आवेदन शुल्क अनारक्षित 500 रुपये आरक्षित 250 रुपये | परीक्षा तिथि 28 फरवरी 2025 |
MP Mahila Paryavekshak Bharti 2025

1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती – महिला हेतु
यह पद उन महिला उम्मीदवारों के लिए हैं जो पहले से आंगनवाड़ी में कार्यरत हैं।
श्रेणी | निल महिला | भूतपूर्व सैनिक महिला | संविदा कर्मी हेतु महिला | योग |
नारक्षित (UR) | 87 | 0 | 0 | 87 |
ई.डब्ल्यू.एस. | 32 | 0 | 0 | 32 |
अनुसूचित जाति (SC) | 51 | 0 | 0 | 51 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 64 | 0 | 0 | 64 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 87 | 0 | 0 | 87 |
कुल | 321 | 0 | 0 | 321 |
2. आंगनवाड़ी भर्ती केवल नई महिला हेतु
यह तालिका उन उम्मीदवारों के लिए है जो अब आवेदन करना चाहते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
श्रेणी | निल महिला | भूतपूर्व सैनिक महिला | संविदा कर्मी हेतु महिला | योग |
नारक्षित (UR) | 31 | 8 | 39 | 78 |
ई.डब्ल्यू.एस. | 11 | 3 | 15 | 29 |
अनुसूचित जाति (SC) | 18 | 5 | 23 | 46 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 23 | 6 | 29 | 58 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 30 | 8 | 39 | 77 |
कुल | 113 | 30 | 145 | 288 |
3. आंगनवाड़ी भर्ती केवल पुरुष हेतु
इसमें केवल पुरुषों के लिए कितने पद हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अब इस भर्ती में पुरुष पर्यवेक्षक के पदों पर भी भर्ती के अवसर उपलब्ध हैं।
श्रेणी | निल पुरुष | भूतपूर्व सैनिक पुरुष | संविदा कर्मी हेतु पुरुष | योग |
नारक्षित (UR) | 3 | 1 | 5 | 9 |
ई.डब्ल्यू.एस. | 1 | 0 | 2 | 3 |
अनुसूचित जाति (SC) | 1 | 1 | 3 | 5 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 | 1 | 3 | 6 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 | 1 | 5 | 9 |
कुल | 10 | 4 | 18 | 32 |
ये भी पढ़ें= Jal Vibhag Bharti 2025, के लिए अभी आवेदन करें
MP Mahila Supervisor Qualification
यहां नीचे आप इस भर्ती की योग्यता जान सकते हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए योग्यता बताई गई है। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख लें।
पद | योग्यता |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती – महिला हेतु | 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और आंगनवाड़ी में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। |
आंगनवाड़ी भर्ती केवल नई महिला हेतु | केवल मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी विषय में डिग्री होना आवश्यक है। इस पद के लिए कोई अनुभव नहीं मांगा गया है। |
आंगनवाड़ी भर्ती केवल पुरुष हेतु | केवल मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी विषय में डिग्री होना आवश्यक है। इस पद के लिए कोई अनुभव नहीं मांगा गया है। |
MP Mahila Paryavekshak Bharti 2025 (Salary)
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए “महिला हेतु“, “नई महिला हेतु“, और “केवल पुरुष हेतु” पदों के लिए वेतन समान है। सभी पदों के लिए वेतन ₹25,300 से ₹80,500 तक निर्धारित किया गया है। यह वेतन सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान रहेगा, चाहे वह महिला, नई महिला या पुरुष उम्मीदवार हों।
आयु सीमा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट केवल SC, ST और OBC श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी।
चयन प्रक्रिया
1. लिखित परीक्षा – उम्मीदवारों को पहले एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो चयन का पहला चरण होगा।
2. साक्षात्कार – लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को एक व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
3. दस्तावेज़ सत्यापन – साक्षात्कार के बाद, उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी ताकि उनकी योग्यता और पात्रता की पुष्टि की जा सके। नीचे आप सभी आवश्यक दस्तावेज़ देख सकते हैं।
4. अंतिम मेरिट सूची – सभी चरणों के बाद, उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें केवल चयनित उम्मीदवारों के नाम होंगे।
MP Mahila Supervisor Exam Pattern
महिला पर्यवेक्षक की इस भर्ती में केवल एक पेपर लिया जाएगा। इस भर्ती का सिलेबस नीचे विस्तार से बताया गया है। आवेदन करने से पहले सिलेबस में दिए सभी टॉपिक्स को अच्छे से स्पष्ट कर लें।
परीक्षा विवरण | जानकारी |
परीक्षा की समय अवधि | 3 घंटे |
कुल पेपर | 1 पेपर |
कुल प्रश्न | 200 प्रश्न |
कुल अंक | 200 अंक |
प्रति प्रश्न अंक | 1 अंक |
निगेटिव मार्किंग | नहीं |
MP Mahila Supervisor Syllabus 2025
इस भर्ती में कुल 200 अंकों का पेपर होगा, जिसमें पोषण और स्वास्थ्य, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति, प्रबंधकीय गुण, और शिशु की देखभाल से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे इन चारों खंडों के सभी टॉपिक्स और सबटॉपिक्स विस्तार से दिए गए हैं। आवेदन करने से पहले इन सभी टॉपिक्स को अच्छे से तैयार कर लें।
1. विषय – प्रथम खण्ड पोषण एवं स्वास्थ्य
कुल अंक – 55
- पोषण
- संतुलित आहार का महत्व
- कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, आयोडीन, आयरन, जिंक, कैल्शियम जैसी पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियां और उनका इलाज।
- जीवन के विभिन्न चरणों में पोषण
- किशोरावस्था, गर्भावस्था, माताएं, नवजात, शिशु, बच्चों, वयस्कों में पोषण की जरूरतें।
- गर्भवती महिलाओं की देखभाल
- गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ-शिशु सुरक्षा, गर्भावस्था में खतरे से बचाव, प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच।
- टीकाकरण
- राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लगने वाले टीके और उनका महत्व, टीकाकरण न करने से होने वाले नुकसान।
- स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम
- एनआरएचएम और आईसीडीएस योजनाएं।
- कुपोषण
- जन्म के पूर्व और बाद के कारण और उनसे बचाव के उपाय।
- सामान्य बीमारियां
- दस्त, उल्टी, आंखों और नाल का संक्रमण, खसरा, टिटनेस, काली खांसी, टीबी, निमोनिया।
2. द्वितीय खंड: सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति
कुल अंक – 55
- सामान्य ज्ञान की योजनाएं
- महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आदिवासी विकास की योजनाएं।
- कानूनी अधिकार
- बच्चों के कानूनी अधिकार और संबंधित नियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज विरोध, खाद्य सुरक्षा आदि।
- शारीरिक संरचना
- पाचन तंत्र, ग्रंथियां, प्रजनन तंत्र, किशोरावस्था में विकास, प्राथमिक उपचार।
- कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
- एम.एस. ऑफिस, इंटरनेट, मोबाइल संचालन का ज्ञान।
- सामान्य गणित
- अंक गणित, दशमलव, प्रतिशत, अनुपात, व्याज, आंकड़ों की व्याख्या, ग्राफ।
- सामान्य तर्कशक्ति
- सामान्य प्रश्न, श्रेणियां, आकृतियां।
3. तृतीय खंड: प्रबंधकीय गुण
कुल अंक – 45
- संचार और परामर्श
- दो गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
- विकास और चुनौतियां
- पंचवर्षीय योजनाएं, समकालीन सामाजिक चुनौतियां और सरोकार।
- नेतृत्व विकास
- नेतृत्व क्षमता, गुण और कौशल, आंतरिक गवर्नेंस, समूह कार्य, टीम वर्क।
- संप्रेषण की परिभाषा
- सम्प्रेषण के रूप, माध्यम और अवरोध।
- सामुदायिक संगठन और मोबिलाइजेशन
- सामुदायिक संगठन के सिद्धांत, विकास और जन भागीदारी, सामुदायिक मोबिलाइजेशन।
4. चतुर्थ खंड: शिशु की प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा
कुल अंक – 45
- बाल विकास
- बुनियादी अवधारणाएं, विकास के चरण, अनुवांशिकता और पर्यावरण का प्रभाव, प्री-नेटल विकास, पहले तीन साल में विकास।
- शाला पूर्व शिक्षा
- शाला पूर्व शिक्षा की अवधारणा, आयु अनुरूप सीखने के स्तर, बच्चे की मानसिक और शारीरिक क्षमताएं, शारीरिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक और भावनात्मक विकास।
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चे
- पहचान, सुविधाएं, संस्थाएं, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रम।
- बाल देखभाल और संरक्षण
- बच्चे की देखभाल और संरक्षण की अवधारणा, संस्थागत और गैर संस्थागत देखभाल, अनाथ और निःशक्त बच्चों के लिए योजनाएं, एकीकृत बाल सुरक्षा योजना।
ये भी पढ़ें= MPPSC All Vacancy 2025, आयु 21 से 40 वर्ष
Important Dates
- आवेदन की प्रारंभ तिथि: 09 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2025
- संशोधन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2025
- परीक्षा तिथि: 28 फरवरी 2025
आवेदन प्रक्रिया
MP Mahila Paryavekshak Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए यहां नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है, जिसे फॉलो करके आप इस भर्ती के लिए अभी आवेदन कर सकते हैं।
- MPESB की वेबसाइट पर जाएं।
- महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी-पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
- सही जानकारी भरकर आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन सबमिट करें।
Important Links
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click here |
भर्ती से जुड़े कुछ प्रश्न (FAQ)
1. आवेदन में किसी गलती को कैसे ठीक करें?
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है।
2. परीक्षा कब होगी?
परीक्षा 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
3. महिला पर्यवेक्षक की भर्ती में क्या पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं?
जी हां, इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
4. महिला पर्यवेक्षक की भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
महिला पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 है।