MP Assistant Engineer Bharti 2025, मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी ने हाल ही में सहायक अभियंता (Assistant Engineer) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लेख में आपको आयु सीमा, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। साथ ही, आप इसी लेख के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
MP विद्युत कंपनी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025
मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी लिमिटेड (MPUVNL) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आइए, इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें आसान भाषा में जानते हैं।
MPUVNL के बारे में जानिए
मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (MPUVNL) राज्य सरकार की एक कंपनी है, जो बिजली बनाने और बांटने का काम करती है। यह कंपनी ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और अक्षय ऊर्जा (सौर, पवन आदि) को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। MPUVNL का मुख्य मकसद लोगों को सस्ती, भरोसेमंद और लगातार बिजली देना है।
MP Assistant Engineer Bharti 2025 – Overview
विभाग का नाम मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी लिमिटेड (MPUVNL) | पद का नाम सहायक अभियंता (Assistant Engineer) |
शैक्षणिक योग्यता BE/B.Tech / AMIE (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) | आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तिथि 20 फरवरी 2025 | वेतनमान ₹56,100/- प्रति माह + अन्य भत्ते |
आधिकारिक वेबसाइट | iforms.mponline.gov.in |

MP Assistant Engineer Bharti 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
यहाँ नीचे MP की New Bijli Vibhag Bharti की महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2025
- आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख: 24 मार्च 2025
पद नाम एवं आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
Assistant Engineer | उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक BE/B.Tech या AMIE डिग्री होनी चाहिए। |
- सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों को कम से कम 65% अंक (या समकक्ष CGPA) होना जरूरी है।
- SC / ST / PWD / EWS उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं।
- EWS उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार 10% की छूट मिलेगी।
आयु सीमा (1 जनवरी 2025 के अनुसार)
श्रेणी | अधिकतम आयु (MP निवासी) | अधिकतम आयु (गैर MP निवासी) |
सामान्य वर्ग (पुरुष) | 40 वर्ष | 40 वर्ष |
सामान्य वर्ग (महिला) | 45 वर्ष | – |
सरकारी / स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी | 45 वर्ष | – |
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) | 45 वर्ष | – |
विशेष रूप से सक्षम (PWD) | 45 वर्ष | – |
MP Assistant Engineer Bharti 2025 – आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में कोई समस्या न हो। नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- उम्मीदवारों को MPOnline पोर्टल (iforms.mponline.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होगा।
- आवेदन पत्र भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- 10वीं / 12वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के रूप में)
- BE/B.Tech / AMIE डिग्री की अंकसूची
- मध्य प्रदेश निवासी प्रमाण पत्र (MP उम्मीदवारों के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD उम्मीदवारों के लिए)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग | ₹1200/- |
SC/ST/OBC (MP निवासी) | ₹600/- |
EWS / PWD (MP निवासी) | ₹600/- |
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से किया जाएगा।
- भुगतान के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
MP Assistant Engineer Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा: चयन के लिए एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा स्थान: यह परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न:
- कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
- कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
समान अंक प्राप्त करने पर: यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो मेरिट सूची कुछ विशेष मानकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
वेतन और सुविधाएं
- वेतन: चयनित उम्मीदवार को लेवल-12 के तहत वेतन मिलेगा।
- प्रारंभिक वेतन: ₹56,100/- प्रति माह।
- अन्य भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), गृह भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार मिलेंगी।
- प्रशिक्षण अवधि: इस दौरान वेतन MPUVNL / राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
नौकरी की शर्तें और नोटिस पीरियड
परिक्षण अवधि: भर्ती होने के बाद उम्मीदवार को कुछ समय तक परिक्षण (प्रोबेशन) पर रखा जाएगा।
नौकरी छोड़ने के नियम:
- अगर कोई उम्मीदवार परिक्षण अवधि में नौकरी छोड़ता है, तो 1 महीने पहले नोटिस देना होगा या 1 महीने का वेतन चुकाना होगा।
- नोटिस पीरियड में ली गई छुट्टियां इस अवधि को बढ़ा सकती हैं।
- अगर कोई उम्मीदवार बॉन्ड अवधि के दौरान नौकरी छोड़ता है, तो उसे तय बॉन्ड राशि जमा करनी होगी।
दस्तावेज़ सत्यापन (Original Documents Required)
चयन के बाद, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां जमा करनी होंगी:
- BE/B.Tech / AMIE डिग्री की सभी अंकसूची
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
- आधार कार्ड
- मध्य प्रदेश निवासी प्रमाण पत्र (MP उम्मीदवारों के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विशेष रूप से सक्षम (PWD) उम्मीदवारों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र
Important Links
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click here |
महत्वपूर्ण FAQs
1. क्या इस भर्ती के लिए GATE स्कोर आवश्यक है?
नहीं, MPUVNL सहायक अभियंता भर्ती 2025 में GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं है। चयन केवल ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा।
2. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हां, लेकिन मध्य प्रदेश निवासी उम्मीदवारों को आयु सीमा और आरक्षण में छूट का लाभ मिलेगा।
3. क्या आवेदन करने के बाद फॉर्म में सुधार किया जा सकता है?
हां, उम्मीदवार 24 मार्च 2025 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
4. क्या चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले कोई प्रशिक्षण मिलेगा?
हां, चयनित अभ्यर्थियों को MPUVNL के नियमानुसार एक निश्चित प्रशिक्षण अवधि से गुजरना होगा।